Monday, May 18, 2020

कैसे हुई अमरसर के सरपंच की हत्या

काली माता मंदिर जाने वाले रास्ते पर सरपंच ओम प्रकाश सैनी खड़ा था. तभी बाइक पर सवार होकर अज्ञात बदमाश आए और सरपंच पर फायरिंग कर दी. 

Om Prakash Saini


छाती में गोली लगने के बाद लहूलुहान हालत में अस्पताल भिजवाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इधर अमरसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि, बदमाश फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए. 

अब गेंद पर थूक लगाना पड़ सकता है भारी

Virat Kohli

क्रिकेट में गेंद की चमक को कायम रखने के लिए वर्षों से ही नैचुरल तकनीक का इस्तेमाल किया जाता रहा है, जैसे थूक लगाना। लेकिन अब कोरोना महामारी के कारण इसे रोका जा सकता है अर्थात् अब गेंद पर लार लगाकर या थूक लगाकर गेंद को चमकाने पर प्रतिबंध लग सकता है। दरअसल, कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव के कारण पूरी दुनिया में फिलहाल क्रिकेट पर विराम लगा हुआ है। भविष्य में कुछ दिनों या महीनों बाद जब क्रिकेट फिर से शुरु होगा तो उस पर कोरोना का प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा।

Anil Kumble


अनिल कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समीति ने कोरोना वायरस के कारण गेंद को चमकाने के लिए लार का प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। कुंबले के अनुसार लाल गेंद पर लार का उपयोग गेंद पर चमक बनाने और उसके स्विंग हासिल करने के लिए किया जाता है, लेकिन इसे अब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जा रहा है। 

कुंबले ने कहा कि हम बेहद विषम दौर से गुजर रहे हैं और समिति ने आज जो सिफारिशें की है वे क्रिकेट का मूल स्वरूप कायम रखते हुए खेल को सुरक्षित तरीके से शुरू करने के लिए आखिरी उपाय है। 

इस सिफारिश की जल्द से मंजूरी मिल जाये इसलिए इसे आईसीसी बोर्ड के सामने रखा जाएगा।

ब्वॉयज लॉकर रूम पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये निर्देश

सांकेतिक तस्वीर


न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस साइबर अपराध प्रकोष्ठ पहले ही मामला दर्ज कर चुका है और इसकी जांच भी पहले से ही शुरू हो चुकी है।

हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह इस मामले में अपनी जांच में तेजी दिखाये और जल्द से जल्द अंतिम रिपोर्ट अदालत के सामने पेश करे। पुलिस की तरफ से दिल्ली सरकार के स्थायी वकील चैतन्य और राहुल पेश हुए।

हाईकोर्ट ने उस याचिका का निपटारा कर दिया जिसमें यह कहा गया था कि इस मामले की जांच एसआईटी या सीबीआई से कराई जाये और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफतार किया जाये।

याचिकाकर्ता ने अदालत से ये भी अनुरोध किया कि अदालत ये आदेश दे कि जिन लड़कियों और महिलाओं ने इस मामले को उजागर किया था, उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाये।

इससे पहले दोनों सरकारी वकीलों ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक चिट्ठी लिखकर मामले पर स्वयं ही संज्ञान लेने का अनुरोध किया था। दिल्ली पुलिस की साइबर प्रकोष्ठ ने ब्वॉयज लॉकर रूम के चैट ग्रुप के एडमिन को हिरासत में लिया था, एडमिन इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहा है। 

लॉकडाउन 4.0 में दिल्ली में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लॉकडाउन में अब हमें कोरोना के साथ अपनी जिंदगी चलाने की आदत डालनी होगीए लॉकडाउन हमेशा नहीं रह सकता।

हमें अर्थव्यवस्था को धीर.धीरे खोलना होगा। केजरीवाल ने आगे कहा किए कोरोना अगले एक.दो महीने में तो खत्म नहीं होने वाला हैए जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आएगी तब तक ये खत्म नहीं होने वाला। 

Arvind Kejriwal

  1. मास्क पहनकर निकलना अनिवार्य है
  2. बॉर्डर पर हर तरह के मेडिकल स्टाफ को बिना रोक-टोक के आने-जाने दिया जाएगा
  3. अंतिम संस्कार में 20 लोगों के रहने की अनुमति
  4. शादी के लिए 50 मेहमानों की अनुमति
  5. स्टैंड अलोन दुकानें रोज खुलेंगी लेकिन सामाजिक दूरी का रखना होगा ध्यान
  6. सभी मार्केट खोले जाएंगे, ऑड-ईवन के हिसाब से
  7. हर बार नई सवारी बैठाने से पहले ड्राइवर को यात्री के बैठने की जगह को सैनिटाइज करना होगा
  8. स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगेे लेकिन मैच के दौरान दर्शक उपस्थित नहीं होंगे
  9. रिक्शा, ई-रिक्शा चलेंगे, केवल एक सवारी बैठेगी
  10. कैब, ग्रामीण सेवा आदि जैसे सार्वजनिक वाहन भी चलेंगे लेकिन सिर्फ दो सवारियां बैठेंगी
  11. कार पूलिंग की इजाजत नहीं
  12. 20 यात्रियों के साथ डीटीसी की बसें चलेंगी, बस में यात्रियों के चढ़ने से पहले स्क्रीनिंग होगी
  13. 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, 10 साल के बच्चे के बाहर निकलने पर रोक रहेगी
  14. दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी, स्कूल, कॉलेज, होटल, सिनेमाघर बंद रहेंगे