दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लॉकडाउन में अब हमें कोरोना के साथ अपनी जिंदगी चलाने की आदत डालनी होगीए लॉकडाउन हमेशा नहीं रह सकता।
हमें अर्थव्यवस्था को धीर.धीरे खोलना होगा। केजरीवाल ने आगे कहा किए कोरोना अगले एक.दो महीने में तो खत्म नहीं होने वाला हैए जब तक इसकी वैक्सीन नहीं आएगी तब तक ये खत्म नहीं होने वाला।
![]() |
| Arvind Kejriwal |
- मास्क पहनकर निकलना अनिवार्य है
- बॉर्डर पर हर तरह के मेडिकल स्टाफ को बिना रोक-टोक के आने-जाने दिया जाएगा
- अंतिम संस्कार में 20 लोगों के रहने की अनुमति
- शादी के लिए 50 मेहमानों की अनुमति
- स्टैंड अलोन दुकानें रोज खुलेंगी लेकिन सामाजिक दूरी का रखना होगा ध्यान
- सभी मार्केट खोले जाएंगे, ऑड-ईवन के हिसाब से
- हर बार नई सवारी बैठाने से पहले ड्राइवर को यात्री के बैठने की जगह को सैनिटाइज करना होगा
- स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगेे लेकिन मैच के दौरान दर्शक उपस्थित नहीं होंगे
- रिक्शा, ई-रिक्शा चलेंगे, केवल एक सवारी बैठेगी
- कैब, ग्रामीण सेवा आदि जैसे सार्वजनिक वाहन भी चलेंगे लेकिन सिर्फ दो सवारियां बैठेंगी
- कार पूलिंग की इजाजत नहीं
- 20 यात्रियों के साथ डीटीसी की बसें चलेंगी, बस में यात्रियों के चढ़ने से पहले स्क्रीनिंग होगी
- 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, 10 साल के बच्चे के बाहर निकलने पर रोक रहेगी
- दिल्ली में मेट्रो नहीं चलेगी, स्कूल, कॉलेज, होटल, सिनेमाघर बंद रहेंगे

No comments:
Post a Comment